शर्मनाक: विवाहिता को कमरे में बंद कर 40 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, ऐसे खुली पोल

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 12:25 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में मोगा की लड़की के साथ करीब 40 दिन तक एक बंद कमरे में दुष्कर्म होने की शर्मनाक घटना सामने आई है। 

गांव भलूर में रहने वाला संत राम उर्फ शेरी ने मोगा की रहने वाली विवाहित लड़की के मायके वालों को झांसा दिया कि वह उसको अपने खर्च पर कनाडा भेज सकता है। इसके बाद इस घटना को अंजाम देने में रंजीत सिंह निवासी उपला भी शामिल हुआ। इसी दौरान आरोपी संत राम शेरी ने महिला और उसके मायके परिवार को रंजीत सिंह निवासी उपला (जालंधर) से मिलवाया। इतना ही नहीं उस महिला को कैनेडा में बतौर मेड भेजने के झांसा देकर 40 दिन तक दुष्कर्म करते रहे। प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि इस पूरी साजिश में रंजीत सिंह की पत्नी भी शामिल है। 

आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के सिलसिले में फ़ाइल का बहाना बना कर जबरन जालंधर रखा। इस दौरान उसका छोटा बेटा भी उसके साथ था। लेकिन बीते दिन वह उनके चुंगल से बचकर निकलने में कामयाब हुई। वहां से भागकर वह सीधे थाने पहुंची और पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News