तलाक के बाद शादी का झांसा देकर 5 साल करता रहा रेप, Pregnant होने पर...
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़ः पति से तलाक करवाने के बाद शादी का झांसा देकर महिला से 5 साल तक रेप करता रहा। यहीं नहीं आरोपी युवक ने 2 बार गर्भपात भी करवाया। अब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
सारंपुर थाना पुलिस ने जांच कर आरोपी नवीन के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति से झगड़ा चल रहा था और उसके 3 बच्चे है। 2017 में नवीन के साथ दोस्ती हुई थी। नवीन ने शादी करने का वादा कर कई चार शरीरिक संबंध बनाए। 2021 में महिला ने नवीन से शादी के चक्कर में पति को तलाक दे दिया।
इसके अलावा महिला ने तीनों बच्चों की कस्टडी पति को दे दी और नवीन से शादी करने के लिए कहने लगी। युवक ने महिला से शादी करने के लिए बहाने बनाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 साल में नवीन ने 2 बार गर्भपात करवाया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। सारंगपुर थाना पुलिस ने जांच कर आरोपी नवीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी को पकड़ने लिए छापेमारी कर रही है।