Punjab में देर शाम चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़! 1 घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:40 PM (IST)

बटाला (बेरी) :  शुक्रवार देर शाम बटाला के पास गांव सीरा में पुरानी रंजिश के झगड़े में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में गांव सीरा का रहने वाला मनपिंदर सिंह मन्ना बेटा करनैल सिंह कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में डर का माहौल देखा गया।

जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कथित तौर पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिससे मनपिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिवार वालों ने तुरंत बटाला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए फर्स्ट एड देने के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है।

घटना की जानकारी मिलते ही DSP फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। DSP ललित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश थी और आज किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मनपिंदर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि SHO घनीके बांगर को घायल का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News