गोलगप्पे के पानी से चूहा निकलने की वीडियो का मामला, सामने आया पूरा सच

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 01:58 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में गोलगप्पे के पानी के बर्तन में चूहे के दिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई है। इंस्टाग्राम पर 8 फरवरी को सांझा किए गए इस वीडियो में व्लॉगर उस समय हैरान दिखाई देते हैं जब उन्हें पानी के कंटेनर के अंदर कुछ हिलता हुआ नजर आता है। इसके बाद पानी से चूहा बाहर निकलता है। 

वहीं संबंधित ठेला संचालक अब सामने आया है और उसने इस घटना को साजिश बताया है। उसका कहना है कि तीन युवक वीडियो बनाने के बहाने उसके पास आए थे और उनमें से एक ने जानबूझकर उसके ठेले के पास चूहा छोड़ दिया। मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले विक्रेता ने बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से गोलगप्पे बेच रहा है। वह पिछले दो वर्षों से सुल्तानविंड इलाके में ठेला लगा रहा है। उसने दावा किया कि वह रोजाना अपने ठेले की तीन बार सफाई करता है। विक्रेता ने कहा कि यदि फिर भी किसी तरह की कमी रह गई हो तो वह लोगों से माफी मांगता है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News