राशन कार्ड होल्डर हो जाएं Alert, जल्द करें ले काम नहीं तो बंद हो सकती है सब्सिडी
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 04:38 PM (IST)
चंडीगढ़ (मनप्रीत): शहर के राशन कार्ड धारकों को फूड सब्सिडी का फायदा आसानी देने के लिए 1 जून से अलग-अलग कम्युनिटी सेंटर्स में स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का मकसद लाभार्थियों के जरूरी विवरण जमा करवाना और सब्सिडी प्राप्त करने के लिए जरूरी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाना है। प्रशासन ने साफ किया है कि जो लाभार्थी ये प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उनकी फूड सब्सिडी बंद की जा सकती है। जारी विवरण के अनुसार ये कैंप मलोआ, मनीमाजरा, कजहेड़ी, मौली जागरां (विकास नगर), सेक्टर 25, बुड़ैल (भोपाल स्टेडियम रामलीला ग्राउंड), सेक्टर 55, खुदा अली शेर, सेक्टर 37 और सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेंटर्स में लगाए जाएंगे।
जिन लाभार्थियों ने सब्सिडी के लिए अपने मोबाइल पर विवरण तो जमा करवा दिए हैं पर अभी तक मोबाइल एप डाउनलोड नहीं की उन्हें अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन के साथ इन कैंपों में पहुंच कर अपनी प्रक्रिया परी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक अपने विवरण बिलकुल भी जमा नहीं करवाए उन्हें तुरंत इन कैंपों में पहुंच कर जानकारी देने की हिदायत की गई है।
इसके अलावा जनता कॉलोनी (सेक्टर 25), संजय कॉलोनी (इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1) और कॉलोनी नंबर 4 आदि के राशन कार्ड धारक अपने मौजूदा रिहायशी स्ठान के सबसे पास के कैंप में जानकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सब्सिडी पाने के लिए ‘PNB Digital Rupi’ ऐप डाउनलोड करना जरूरी कर दिया गया है, जिसे लाभार्थियी Google Play Store या Apple App Store से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

