लगातार हो रही बारिश से बढ़ा रावी नदी का जलस्तर, आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 07:14 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना करने मजबूर हो रहे हैं। दरअसल, पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश से जहां नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वहीं अगर रावी नदी की बात करें तो दोपहर में रावी नदी में भी अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे किश्ती सर्विस को मौके पर ही रोकना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, रावी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा कारणों से मकोड़ा पत्तन में चल रही  किश्ती सर्विस को रोक दिया गया है।  किश्ती सर्विस बंद होने से रावी नदी के दूसरी तरफ रहने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों के लिए आने-जाने की समस्या गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रावी नदी पार करके वे अपने काम, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और दूसरे जरूरी कामों के लिए रोजाना मकोड़ा पत्तन आते-जाते हैं। लेकिन जलस्तर बढ़ने और किश्ती सर्विस बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

लोगों के मुताबिक, कई बार उन्हें जरूरी काम के लिए दूसरी तरफ लंबा रास्ता लेना पड़ता है, जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि हालात पर लगातार नजर रखकर लोगों के आने-जाने के लिए जल्द से जल्द सही इंतज़ाम किए जाएं। लोगों ने कहा कि जब तक पानी का लेवल ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनकी समस्या का कोई दूसरा हल निकाला जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News