गोल्डी बराड़ को लेकर मजीठिया का सी.एम. मान पर हमला, टवीट कर साधा निशाना
punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 08:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने सी.एम. मान पर बड़ा हमला बोला है। मजीठिया ने टवीट के माध्यम से कहा है कि गोल्डी बराड़ को लेकर सी.एम. मान ने पंजाब की जनता से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि गुजरात में राजनीतिक लाभ लेने के लिए सी.एम. मान ने पंजाबियों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान को इस्तीफा दे देना चाहिए और पंजाबियों और मूसेवाला के परिवार को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि हाल ही में गोल्डी बराड़ को अमरीका में डिटेन किए जाने की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद पंजाब में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए थे। गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने की खबर पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। हालांकि कई नेताओं ने तो इसे फर्जी भी बताया था। वहीं अब मजीठिया ने भी इस मुद्दे पर सी.एम. मान पर तीखा हमला बोला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here