बहबल कलां मामले में सुखबीर बादल से एक बार फिर होगी पूछताछ, समन जारी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 05:47 PM (IST)
जालंधर : 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में जांच एक बार फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच कर रही विशेष SIT ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को दोबारा पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
जानकारी अनुसार सुखबीर बादल को 11 सितंबर को चंडीगढ़ में SIT के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी वह जांच टीम के सामने पेश हो चुके हैं और कह चुके हैं कि जब भी उन्हें बुलाया जाएगा, वह जांच में शामिल होंगे।
वहीं, इस समन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अकाली दल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपने सामने मौजूद दूसरे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस मामले को फिर से सामने ला रही है। इस मामले में सरकार को अदालत से दो बार फटकार का सामना करना पड़ा था। उनका कहना है कि इसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा समन जारी किया गया है।

