Republic Day: डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को ‘पद्म श्री’ सम्मान की घोषणा

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 10:26 AM (IST)

पंजाब डेस्क: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पंजाब की पांच जानी-मानी हस्तियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है, जिनमें डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का नाम खास तौर पर शामिल है।

समाज सेवा और मानवता में उल्लेखनीय योगदान
संत निरंजन दास जी को समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। मानवतावादी सेवाओं और सामाजिक उत्थान में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस घोषणा के बाद डेरा सच्चखंड बल्लां के श्रद्धालुओं सहित पूरे पंजाब में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

पंजाब की अन्य पद्म श्री सम्मानित हस्तियां

  • संत निरंजन दास जी के अलावा, पंजाब की चार अन्य प्रतिष्ठित शख्सियतों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा—
  • स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल को हिंदी सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मान।
  • हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, को खेलों में शानदार उपलब्धियों के लिए।
  • बलदेव सिंह, प्रसिद्ध हॉकी कोच, को खेल जगत में दी गई सेवाओं के लिए।
  • इंद्रजीत सिंह सिद्धू, सेवानिवृत्त डीआईजी, को लोक सेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News