सी.पी. ने जारी किए आदेश, अब इतने बजे तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 03:12 PM (IST)

लुधियाना (राज) : शहर के रेस्टोरेंट, डिनर और आइसक्रीम पार्लर अब 11 बजे के बजाय 12 बजे तक खुले रहेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. कस्तुभ शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब पुलिस को मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है लेकिन ये आदेश जल्द ही लिखित में जारी किए जाएंगे। दरअसल, कुछ दिन पहले सी.पी. ने आदेश जारी किया था कि देर रात तक रेस्टोरेंट और ढाबे खुले रहते हैं और मारपीट की कई घटनाएं हुई हैं।

देर रात तक कई लूट की घटनाएं भी हुई हैं, जिस कारण उन्होंने रैस्टोरेंट, ढाबे और आइसक्रीम स्टोर 11 बजे बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद दुकानदारों, रेस्तरां, ढाबों और आइसक्रीम स्टोर मालिकों ने विरोध किया, जिसके बाद वे एकजुट हो गए और विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी और अशोक पाराशर पप्पी के पास गए थे। फिर विधायकों ने बीते दिन पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात करके रेस्टोरेंट तथा ढाबें को बंद करने का समय रात 12 बजे तक करने की मांग की थी, जिसको पुलिस कमिश्नर ने मान लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News