31 तक घोषित होंगे नॉन-बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट, इस दिन शुरू होगा नया सैशन

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 11:40 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा आज सोशल मीडिया पर जारी एक मैसेज के अनुसार सरकारी स्कूलों की सभी नॉन-बोर्ड कक्षाओं के परिणाम 31 मार्च तक घोषित किए जाएंगे और नया सैशन 1 अप्रैल से शुरू होगा। कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव के चलते पहले ही इस बात का अंदेशा था कि सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर फाइनल परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हालांकि इस मैसेज में बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं अथवा उनके परिणामों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मैसेज के अनुसार जिन विषयों के पेपर हो चुके हैं, उनके प्रैक्टिकल और सी.सी.ई. अंक जोड़े जाएंगे। जिन विषयों के पेपर नहीं हुए हैं, उनके प्री-बोर्ड के साथ प्रैक्टिकल और सी.सी.ई. अंक जोड़े जाने हैं। जो बच्चे प्री-बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हुए थे, उनका परिणाम पी.ए.एस. के आधार पर बनाया जाएगा। स्कूल प्रमुख 30 अथवा 31 मार्च को वाॢषक परिणाम घोषित कर सकते हैं। दूसरी तरफ जहां विभाग द्वारा 1 अप्रैल से नया सैशन शुरू करने की बात कही जा रही है, वहीं इस बात को स्पष्ट नहीं किया गया है कि नया सैशन ऑफलाइन शुरू होगा अथवा ऑनलाइन, जिसके चलते एक बार फिर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News