भयानक सड़क हादसे ने दो घरों के बुझाए चिराग, 2 युवकों की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 05:08 PM (IST)

समाना (शशिपाल, अशोक): समाना-पटियाला सड़क पर स्थित गांव भानरा के पास मिट्टी से भरे एक टिप्पर की चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने के कारण ट्रैक्टर सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीते दिन गांव बादशाहपुर कालेकी निवासी राजविंदर सिंह (35) पुत्र निर्भय सिंह अपनी बुआ के बेटे दिलप्रीत सिंह और मजदूर गिरधारी लाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चारा बेचने पटियाला जा रहा था। जब वे गांव भानरा के पास पहुंचे तो मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर के ड्राइवर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार राजविंदर सिंह और गिरधारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दिलप्रीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांववाले इकट्ठा हो गए और समाना-पटियाला रोड पर धरना लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया और जाम खोल दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News