तेज रफ्तार टिप्पर ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, युवक ने भाग कर बचाई जान
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 05:56 PM (IST)
बटाला (बेरी): स्थानीय अमृतसर-गुरदासपुर बाईपास बटाला में एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा एक टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी गई। हालांकि हादसे में राहत की बात यह रही कि इसमें किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे से कुछ मिनटों बाद ही एक तेज रफ्तार ट्रक मोटरसाइकिल चालक को बचाता हुआ सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया जबकि सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल चालक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. हरदयाल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त के संबंध में गुरदासपुर अमृतसर बाईपास पर उपस्थित थे कि इस दौरान अमृतसर साइड से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने बटाला से आ रही टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी।
हालांकि इस हादसे में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस हादसे से 15 मिनट बाद अमृतसर से आ रहा एक ट्रक मोटरसाइकिल चालक को बचाते हुए सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। उन्होंने कहा कि जब यह ट्रक पलटने लगा था तो उस समय सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल चालक भी खड़ा था जिसने मोटरसाइकिल से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई जबकि उसका मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जे.सी.बी. मशीन बुलाकर हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

