दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 2 युवकों की मौ/त
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 01:12 PM (IST)
सुल्तानपुर लोधी (गुरप्रीत): सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां मार्ग पर गांव सावल के पास एक प्राइवेट स्कूल के बाहर बीती रात हुए एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। महिंद्रा X.U.V. 500 (नंबर PB10DT2835) के भयानक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक कार सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां जा रही थी। गांव सावल के पास पहुंचने पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कार पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार प्राइवेट स्कूल की लोहे की ग्रिल से जोर से टकराई और फिर दूसरे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पलट गई और टायर, शीशे और दूसरे पार्ट्स दूर-दूर तक बिखर गए।

हादसे में राहुल गिल पुत्र सतपाल निवासी गांव बिधिपुर सुल्तानपुर लोधी की मौत हो गई। उसके शव को स्थानिय पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। इससे पहले रात करीब 12 बजे हादसे में घायल सोनू राम, निवासी गांव तलवंडी बूटियां, जिला जालंधर (उम्र 17 साल) और अंजना रानी पत्नी राहुल गिल, निवासी गांव शंकर, जिला जालंधर (उम्र 23 साल) को सिविल हॉस्पिटल सुल्तानपुर लोधी लाया गया था।

डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान सोनू राम की मौत हो गई। वहीं अंजना रानी की हालत बहुत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के असली कारणों का पता लगा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

