कंबाइन और मोटरसाइकिल की टक्कर, मौके पर बेटे की मौ/त व बाप घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 12:51 PM (IST)

कपूरथला (ओबरॉय, गुरप्रीत): कपूरथला के दुर्गापुर के पास घटे दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मोटरसाइकिल और कंबाइन की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। गंभीर रूप से घायल पिता को गांववालों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गापुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे राजविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी गांव के पास दूसरी तरफ से आ रही कंबाइन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवजोत सिंह उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना शहर के A.S.I. बलदेव सिंह ने मौके पर जाकर कंबाइन को कब्जे में ले लिया और मृतक युवक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। आगे की कार्रवाई कोतवली पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News