आवारा कुत्ता बना हादसे की वजह, बाइक बेकाबू होने से युवक गंभीर घायल
punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 04:19 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): अड्डा मगरमुदियां में एक सड़क हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था कि सड़क पर अचानक उसके सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल बेकाबू हो गया और युवक हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं और कुत्तों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान खींचा है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का कोई सही हल निकालने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

