भयानक सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में कार व ट्राली में टक्कर, 1 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 09:30 PM (IST)

जालंधर:  सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। जिले के वेरका मिल्क प्लांट फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में फ्लाईओवर पर एक कार ओवरटेक करते हुए एक ट्राली से जा टकराई। इस दौरान एक की मौत व 3 अन्य महिलाओं के घायल होने की सूचना है। मृतक महिला की पहचान उपिंदर कौर निवासी खन्ना के रूप में हुई जोकि ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बैठी थी। जानकारी के अनुसार चारों महिलाएं खन्ना स्थित एस.जी.पी.सी. स्कूल (बादल) की कर्मचारी है जो स्कूल का सामान लेने के लिए अमृतसर गई थी। वीरवार को खन्ना वापिस जाते हुए उनकी गाड़ी ओवरटेक के चक्कर मे ट्राली से जा टकराई। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ट्राली चालक थाना 1 की पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News