हाईवे पर बड़ा हादसा, डायवर्जन से टकराई कार
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 05:31 PM (IST)
लुधियाना (अशोक): लुधियाना के जस्सियां के पास नेशनल हाईवे की और से लगाए हुए डायवर्जन से टकरा कर एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ जिसमें कार ड्राइवर को काफी चोटें भी आई है और कार भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। इस संबंध में नेशनल हाईवे की प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका मीणा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जानकारी के मुताबिक एक फैक्ट्री का मैनेजर फैक्ट्री की मीटिंग के बाद जालंधर बाईपास की और से एल्डिको स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान सड़क हादसा हो गया। फिलहाल कार चालक अस्पताल में इलाज करवा रहा है। मौके पर हाईवे के काम को करने वाला ठेकेदार भी आया तो उससे जानकारी लेनी चाही तो उसने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। फिलहाल हाईवे ऑथोरिटी पर सवाल उठता है कि देर रात से हादसा हुआ जिसके बारे में इनको कोई जानकारी क्यों नहीं हुई। दूसरा आने जाने वाले वाहनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते, क्योंकि अक्सर हाईवे पर जब काम चल रहा होता है तो वहां लोग घटना का शिकार होते है जिस कारण बेगुनाह लोगों की जान जोखिम में पड़ती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

