पंजाब सरकार का बजट लोगों के साथ एक और बड़ा धोखा: बैंस

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:48 AM (IST)

लुधियाना: पंजाब सरकार के पेश किए गए सालाना बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व MLA और सीनियर नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने इसे 'जनविरोधी' और 'दिशाहीन' बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का बजट लोगों के साथ एक और बड़ा धोखा है।

सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि इस बजट में पंजाब के आम आदमी, किसानों और युवाओं के लिए कुछ भी नया नहीं है, बल्कि यह पुरानी योजनाओं को नए रंग में पेश करने की कोशिश है। उन्होंने चिंता जताई कि पंजाब पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है, सरकार के पास कर्ज चुकाने या इनकम बढ़ाने का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। पंजाब के लोग अब इस सरकार की लॉबिंग को समझ चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News