लुधियाना के पॉश एरिया में लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा, हो रही कार्रवाई की मांग
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 05:36 PM (IST)
लुधियाना (राकेश मोदगिल): लुधियाना के पॉश एरिया मॉडल टाउन इलाके के पास लोगों की सेहत को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है। जानकारी के अनुसार मिंट गुमरी चौक में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फैंकने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोशल एक्टिविस्ट अरविंद शर्मा द्वारा सिविल सर्जन लुधियाना को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में सिविल सर्जन लुधियान को लिखे पत्र में सोशल एक्टिविस्ट अरविंद शर्मा ने कहा कि मिंट गुमरी चौक के पास महाराष्ट्र बैंक के नजदीक और बिंद्रा मोटर्स के सामने सुबह के समय बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा खुले में पड़ा देखा गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर सिरिंज, इंजेक्शन की सुइयां, शीशियां, खून से सने दस्ताने और अन्य संभावित संक्रमित चिकित्सा सामग्री बिखरी हुई थी। उनका कहना है कि इससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

सोशल एक्टिविस्ट ने मांग की है कि इस कचरे को तुरंत यहां से हटाया जाए और इस मामले से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसते साथ ही इस शिकायत की कॉपी पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के इंजीनियर को भी भेजी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

