Gurdaspur में गन प्वाइंट पर लूट! पति-पत्नी से 20 हजार की नकदी और सोना लूटा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 09:55 PM (IST)
गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के पास स्थित गांव बद्दोवाल की रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दो नकाबपोश लुटेरों ने गांव थरीएवाल की ब्लॉक प्रधान कमलजीत कौर, पत्नी गुरनाम सिंह से 20 हजार रुपये नकद और 2 ग्राम सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
घटना को लेकर ब्लॉक प्रधान कमलजीत कौर ने थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। कमलजीत कौर और उनके पति गुरनाम सिंह ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी रामदास के पास गांव अवान में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रही अपनी बेटी के रिजल्ट के बारे में मिलने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि लुटेरों के पास नकली पिस्तौल थी। जब उन्हें एहसास हुआ कि पिस्तौल नकली है, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए और मौके से फरार हो गए। हालांकि जाते समय उनका पिस्तौल उनके पास रह गया, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


