Jalandhar की मकसूदा मंडी में बड़ी घटना, चली गोली, दहशत में लोग

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 11:16 AM (IST)

जालंधरः जालंधर की मकसूदा मंडी में गत रात  बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मंडी से सामान लोड कर जा रहे रहे गाड़ी चालक को लुटेरों ने निशाना बनाया। हालांकि लूट की कोशिश नाकाम रही पर लुटेरे जाते हुए गाड़ी चालक को गोली मार गए। 

जानकारी के अनुसार गत रात करीब 10.30 बजे उधम सिंह निवासी कालिया कालोनी जो कि गाड़ी चलता है। रात को मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जाने लगा तभी ब्राउन रंग की इंडिका कार में 4 युवक आए, जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। बताया जा रहा है कि लुटेरों के साथ पहले ही 2 युवक जो पैदल आए थे मंडी में खड़े थे , सभी ने उधम सिंह को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया। इसी बीच गाड़ी चालक ने लुटेरों की पिस्तौल छीननी चाही तो उन्होंने गोली चल दी, जो उधम के हाथ में लगी। लुटेरे गोली चलाकर फरार हो गए, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जो गोली उसके हाथ में फंसी हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News