लुधियाना में बड़ी वारदात: लोहारा पुल के पास लाखों की लूट, CCTV में कैद आरोपी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:07 AM (IST)
लुधियाना(गौतम ) : लोहरा पुल के पास नए पुल के निर्माण को लेकर चल रहे बनी साइट पर आधा दर्जन के करीब लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया । लूटेरे वहां पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्डस को बंदी बना कर लाखों रुपए का सामान लूट कर ले गए । लूटेरे ने रात को करीब 2.30 बजे वारदात को अंजाम दिया।
गार्डस ने किसी तरह से अपने ठेकेदार राजू को सूचित किया । पता चलते ही थाना डाबा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद पुलिस ने लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । ठेकेदार राजू ने बताया कि उनका लोहरा पुल के पास नया पुल बनाने को लेकर कार्य चल रहा है । रात को वहां पर सामान की देखभाल करने के लिए सिक्योरिटी गार्डतैनात रहते है । सिक्योरिट गार्ड ने बताया कि रात को करीब 2 बजे के बाद वहां पर आधा दर्जन के करीब युवक आए और जिन्होंने आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी और उनके हाथ पैर बांध दिए।
बाद में उन्होंने ट्रक मंगवा कर वहां से लैंटर के लिए प्रयोग की जाने वाली करीब 440 लोहे की प्लेटें व अन्य सामान ट्रक में लोड किया और मौके से जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले । थाना डाबा के इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और मामला दर्ज किया गया है । वारदात को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी बरामद की गई है, जिससे पता चलता है कि लूटेरों ने अपना ट्रक वारदात स्थल से दूर पार्क किया था और बाद में ट्रक में सामान लोड कर ले गए । मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।

