Ludhiana में चोरों का कारनामा! दीवार तोड़कर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुसे, गल्ले से कैश उड़ाया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 09:15 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके कमला नेहरू मार्केट में स्थित स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में चोरों द्वारा दीवार तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान के पिछले हिस्से में बने बाथरूम की दीवार की ईंटें उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखा कैश चुराकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने व्यापारी संजीव जैन की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्त ने बताया कि कमला नेहरू मार्केट में उनकी "एम.आर. जैन मोटर्स"नाम से मोटर और कंबाइन के स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बीते 08 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य दुकान बंद रहने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। शातिर चोर दुकान के पीछे बने बाथरूम की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और काउंटर के दराज में पड़ा कैश चुरा लिया। 10 अगस्त को जब दुकान खोली गई, तो सेंधमारी और चोरी का पता चला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News