जालंधर नगर निगम में सीनियर अफसरों के कमरों को लगे ताले, जानें क्यों
punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 11:27 AM (IST)

जालंधर : जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि आज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 4 सीनियर अफसरों के दफ्तरों के कमरों को ताले लगा दिए गए हैं। उनका कहना है कि अफसरों द्वारा उन्हें लगातार लारे लगाए जा रहे हैं। इसके चलते परेशान निगम के सफाई कर्मचारियों और दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा अफसरों के कमरों में ताले लगा दिए गए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने ही वादों मुंह फेर रही है और आशवासन देने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। इसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here