सिविल अस्पताल के अंदर हंगामा, पंजाब पुलिस कर्मी पर युवकों ने किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 04:04 PM (IST)

जालंधर: शहर के सिविल अस्पताल में गत रात्रि हंगामा होने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि मंगलवार को अस्पताल में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम पर कुछ युवकों  ने हमला कर दिया। पुलिस मुलाजिम की पहचान रवि पाल के रूप में हुई है। हमला करने के बाद युवक मौके पर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों की वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुकी है। हमलावर कौन थे और इन्हों हमला क्यों किया इस बारे कोई जानकारी नहीं है। 

PunjabKesari

ए.सी.पी. सेंट्रल निर्मल सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास इस घटना का वीडियो पहुंची है और यह मामला जालंधर के सिविल अस्पताल का ही है। घायल रवि पाल ने डिवीजन नं. 4 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News