Punjab: लुधियाना में आज से रूरल ओलिंपिक खेलों का आगाज, जानें क्या है खास

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 12:22 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में आज से रूरल ओलिंपिक खेलों का आयोजन किला रायपुर में किया जा रहा है। इसमें कई तरह के खेल मुकाबले होगे। यह खेल मुकाबले 12 से 14 फरवरी तक होंगे। जानकारी के अनुसार इसके पहले दिन पंजाबी गायक गुरलेज अख्तर और कुलविंदर कैली प्रस्तुति देंगे। वहीं 13 को सिंगर देबी मखसूसपुरी और 14 फरवरी को सिंगर अमृत मान कार्यक्रम की रौनक को बढ़ाएंगे। इसके साथ मंत्री अनमोल गगन मान रूरल ओलिंपिक खेलों के आखिरी दिन शिरकत करेंगी। वहीं विजेताओं को 3 दिन में 30 लाख के पुरस्कार बांटे जाएंगे। 

इस दौरान पारंपरिक मार्शल आर्ट, हॉकी, कबड्डी, दौड़, घुड़सवारी, कुश्ती, आदि जैसे खेल खेले जाएंगे। वहीं पंजाब की संस्कृति, इतिहास को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं कलाकारों द्वारा पंजाबी लोक नाच भी पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 1933 में किला रायपुर खेलों की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से यह खेल मेला पंजाबियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News