संगरूर ने तोड़ा सी.एम. मान का गुरूर, लोगों ने हार के बाद इस तरह से कसे तंज

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 03:46 PM (IST)

संगरूर : संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद जसराज जस्सी द्वारा एक गीत के माध्यम से मान सरकार पर तंज कसे गए हैं। उन्होंने अपने गीत में कहा है ''इलाके विच्च हार ग्या मल्ला केहड़ा मूंह लै हिमाचल नूं जाएगा, - डुबेंगा ते डोबेंगा पंजाब साडा जदों-जदों दो बेड़ियां च पैर पाएंगा.....''। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 3 महीनों के बीच इतना कुछ गंवा बैठेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब में प्रचार करते फिर रहे थे और बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। उन्होंने पंजाब सरकार पर पर्दे डालने की पूरी कोशिश की लेकिन पंजाबवासियों ने 3 महीने में इनका गुरुर तोड़ दिया। 92 सीटों लेकर जीतने वाली सरकार अपनी लोकसभा सीट नहीं बचा पाई। भगवंत मान व 'आप' सरकार के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। 

संगरूर ने तोड़ा सी.एम. मान का गुरूर, 3 महीनों में बता दी औकात। लोगों द्वारा रिस्पांस न मिलने पर पंजाब सरकार की किरकिरी हो रही है। वहीं उन्होंने सी.एम. मान पर दो बेड़ियों पंजाब और दिल्ली पर पैर रखने के भी इल्जाम लगाए। सी.एम. मान के फैसलों से जनता नाखुश है। अपने ही लोगों से हारने के बाद राजनीति काफी गरमा गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News