संगरूर लोकसभा उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 02:54 PM (IST)

संगरूर : संगरूर लोकसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तब बड़ा झटका दिया जब मुख्यमंत्री भगवंत के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश और जिला स्तर के बड़े नेता आप' में शामिल हुए।

bjp leaders join aam aadmi party

सी.एम. मान ने भाजपा और कारोबारी संगठनों के नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सभी ईमानदार और समर्पित लोगों की पार्टी है। पंजाब और दिल्ली की आप सरकारों ने आम आदमी के बेटे-बेटियों को विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सुविधा देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन भी दिया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News