1 अप्रैल से बड़ा झटका! 20 लाख से ज्यादा लोगों को नहीं मिलेगा फ्री अनाज

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 10:10 AM (IST)

लुधियाना (खुराना): ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत राशन डिपुओ से फ्री गेहूं का लाभ लेने वाले पंजाबभर में 40,50,878 परिवारों से संबंधित 1,51,67,073 लोगों से अपनी नि:शुल्क ई-के.वाई.सी नहीं करवाने वाले 20,69,338 लोगों को अब 1 अप्रैल 2026 से फ्री गेहूं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। काबिले गौर है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पंजाब भर के 40 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को 1 साल से 4 बार, प्रत्येक 3 महीने के अंतराल के बाद फ्री गेहूं का कोटा जारी किया जाता है जिससे सरकार द्वारा राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक मैंबर को प्रति महीना 5 किलोग्राम के हिसाब से 3 महीने की 15 किलो गेहूं बिल्कुल फ्री मुहैया करवाई जा रही है।

उक्त योजना में बड़ी संख्या में अयोग्य परिवारों द्वारा राजनीतिक पहुंच और सिफारिशों के जोर पर अपने राशन कार्ड बनवाए गए है जो कि असल में आलीशान कोठियों सहित करोड़ों की गाड़ियों के मालिक हैं राशन कार्ड नहीं बने होने के कारण सरकार की इस बहुमूल्य योजना से वंचित हैं। ऐसी कोई शिकायतें लगातार सामने आने के बाद केंद्र सरकार द्वारा पंजाबभर के राशन कार्ड धारकों की ई-के.वाई.सी करवाने का अभियान करीब 2 साल पहले छेड़ा गया ताकि योजना में गलत तरीके के साथ घुसपैठ करने वाले प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। हालांकि सरकार 4 से 5 विभिन्न चरणों में राशन कार्ड धारकों की ई-के.वाई.सी. करवाई गई और बार-बार समय बढ़ाया गया और अब ई. के.वाई.सी करवाने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए अंतिम समय 31 मार्च 2026 फिक्स किया गया है लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों और राशन डिपुओ पर कार्ड धारकों की निशुल्क ई-के.वाई.सी करवाने के बावजूद भी मौजूदा समय तक योजना का लाभ लेने वाले 14 प्रतिशत लोग सामने नहीं आए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने राशन कार्ड धारकों को अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले अपनी ई-के.वाई.सी. करवाने के लिए आगे आएं ताकि राशन कार्ड रद्द होने या फिर योजना से नाम काटे जाने पर उक्त लोगों को किस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रत्येक राशन डिपो पर राशन कार्ड धारकों की ई-के.वाई.सी. बिल्कुल नि:शुल्क की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News