अप्रैल के आखिरी दिनों में झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 06:26 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के कई जिलों में लू चल रही है और गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हुआ पड़ा है लेकिन अब लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर समेत उत्तरी और मध्य जिलों में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा लुधियाना, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और मानसा में तेज आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह 29 अप्रैल को गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश और हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को उत्तरी जिलों में हल्की चेतावनी जारी रहेगी, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर गर्म रातों का असर भी देखा जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

