संत रामानंद जी की फोटो वाला फलैक्स बोर्ड फाड़ खेतों में फैंका, लोगों में रोष
punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2017 - 08:53 AM (IST)

गोराया (मुनीश): गांव विंरका में शुक्रवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गर्इ जब देर रात शरारती लोगों द्वारा बस स्टैंड पर लगा संत रामानंद जी की फोटो वाला फलैक्स बोर्ड फाड़ कर खेतों में फैंक दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं मौके पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही फिंगर प्रिंटस टीम व सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। उधर, लोगों ने सरकार और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।