सरपंच के बेटे ने महिला के साथ हैवानियत की हदें की पार! पीछे से रो रहे बच्चे

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:04 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): पटियाला के पास रोंगला गांव की रहने वाली बलजीत कौर (58) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने गांव के सरपंच के बेटे पर बलजीत कौर को पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। बलजीत कौर की बेटी के मुताबिक, उसकी मां पास के खेतों में गोबर उठाने गई थी, तभी गांव के सरपंच का बेटा अपने साथियों के साथ एक गाड़ी में वहां आया और उसकी मां को तेजधार हथियारों से पीटा। उसके पिता कुछ दूरी पर काम कर रहे थे, जब तक वे पहुंचे, सरपंच का बेटा वहां से जा चुका था और उसकी मां घायल और खून से लथपथ पड़ी थी। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उक्त ने बताया कि जब उसकी मां बलजीत कौर को इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया, तो वहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाना त्रिपड़ी के SHO इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन दूसरी तरफ परिवार ने आशंका जताई कि पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। इससे पहले भी सरपंच के कहने पर उन्हें परेशान किया जा रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News