विवादों में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, SC कमीशन ने किया तलब
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:44 PM (IST)
पंजाब डेस्क : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू विवादों में घिरे हुए हैं। बता दें कि एससी वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में पंजाब SC कमीशन ने उन्हें तलब किया है। आयोग द्वारा उन्हें 4 जून को पेश होने के लिए कहा गया है। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
इस संबंध में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि धूरी में दौरे के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने एससी वर्ग को लेकर टिप्पणी की है। इसे लेकर संगरूर के एस.एस.पी. के रिपोर्ट मांगी गई थी जिस पर आयोग ने सहमति नहीं जताई और 4 जून को रवनीत बिट्टू को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
गौरतलब है कि धूरी में 26 मई को रवनीत बिट्टू ने विवादित बयान दिया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और उनके विरोध में प्रदर्शन किए गए। इसके बाद उन्होंने सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

