Alert! सस्ता Gold खरीदने के चक्कर में हो गया बड़ा Scam, चौंका देगा मामला
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:51 PM (IST)
राजपुरा (हरविंदर): सस्ते दाम पर सोना खरीदने के लालच में राजपुरा के जगजीत सिंह बेटे मनजीत सिंह 35 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए हैं। जगजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने लुधियाना के रहने वाले अरुण कुमार, पवन चौहान, रिया चौहान और उनके बेटों अभि चौहान और यश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, अरुण कुमार ने शिकायतकर्ता की मुलाकात पवन चौहान से करवाई और सस्ता सोना दिलाने का वादा किया।
भरोसा जीतने के लिए उसने सोने का बिस्किट भी दिखाया, जिसके बाद 700 ग्राम सोने का सौदा 35 लाख रुपये में तय हुआ। जब पवन चौहान राजपुरा आए तो जगजीत सिंह ने उन्हें कैश दे दिया। सोना लाने के बहाने आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। SHO गुरसेवक सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित को न तो सोना मिला है और न ही उसके पैसे वापस मिले हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

