बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, अचानक खेतों में पलटी
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 10:13 AM (IST)
होशियारपुर (वरिंदर पंडित): होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निजी स्कूल की बस संपर्क सड़क पर बेकाबू होकर अचानक खेतों में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित रहे। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

