अकाली दल को लगा फिर एक बड़ा झटका,  BJP में शामिल हुआ ये सीनियर नेता

punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 11:11 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर बड़ी झटका लगा है। दरअसल, सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा ने अकाली दल पार्टी छोड़ दी है। यही नहीं वह आज बीजेपी में शामिल भी हो गए हैं। 

गौरतलब है कि, जगदीप सिंह चीमा की 4 पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़ी हुई है। यही नहीं उनके पिता रणधीर सिंह चीमा 3 बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज ही सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उनके अलावा बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा  और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहेंगे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News