भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट RP मैनी ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 09:27 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत/ कमल) : भाजपा द्वारा पास किसान बिल पार्टी के लिए गले की फांस बन गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला तरनतारन के 5 वर्ष लगातार रहे पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आर.पी. सिंह मैनी ने आज पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया।

मैनी ने कहा कि पार्टी ने पंजाब पंजाबियत को नजर-अंदाज करते हुए तानाशाही की है तथा किसान विरोधी बिल पास होने के बाद वह इस पार्टी से कोई भी संबंध नहीं रखना चाहते। उन्होंने लगभग 20 साल तन-मन-धन से भाजपा की सेवा की है मगर अब केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के किसानों के खिलाफ लाए गए काले कानून, जम्मू-कश्मीर में पंजाबी को सरकारी भाषा का दर्जा न देने और पंजाब के पानी के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट न करने के कारण वह अब इस पार्टी के साथ एक कदम भी नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अगर यह कानून जल्द रद्द न किया तो  पंजाब में भाजपा को और नुक्सान उठाना पड़ सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News