Punjab में सनसनीखेज मामला..Glucose लगाते ही महिलाओं की बिगड़ी तबीयत! मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 01:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में भर्ती 15 महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का कारण ग्लूकोज बताया जा रहा है। गौरतलब है कि, ग्लूकोज का रिएक्शन मामला अमृतसर से शुरू हुआ और संगरूर में भी पहुंच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, संगरूर में सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं को ग्लूकोज रिएक्शन कर गया। महिलाओं को ग्लूकोज लगाते ही उन्हें कंपकपी, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत व बेचैनी होने लगी। इसके बाद सभी महिलाओं को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य महिलाएं खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई महिलाओं की डिलिवरी हो चुकी है, जिनके बच्चे छोटे और वह खुद मुश्किलों में घिरी हुई हैं।
इस दौरान संगरूर के एसएमओ का कहना है कि ग्लूकोज में समस्या पाई गई है, जिसके लगाते ही महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि इस ग्लूकोज के सारे स्टॉक को वापस भेजा जा रहा है। वहीं बीमार महिलाएं रिक्वर कर चुकी हैं। बता दें कि पहले ये मामला गत दिन अमृतसर से मामने आया है, जहां ग्लूकोज लगाते ही महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here