सनसनीखेज वारदात: प्रेशर कुकर से बेटे ने कर दिया मां का कत्ल, शव की हालत देख उड़े सबके होश

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 04:08 PM (IST)

पंजाब डेस्क: एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने मां की बेरहमी से हत्या करने का घिनौना मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बेटे ने प्रेशर कुकर से वार करके अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि ये मामला अबोहर से सामने आया है, जहां आज दोपहर बेटे ने नशे की हालत में अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला की पहचान कृष्णा रानी (80) निवासी संत नगर अबोहर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी बेटे की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बेटा नशे की हालत में घर आया था, जिसके बाद उसका अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान बेटे का रवैया देखकर मां तुरन्त कमरे की तरफ भागी और अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया। लेकिन हैवान बने बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर जाकर मां पर प्रेशर कुकर से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की चीखने की आवाजे सुनकर आस-पास के लोग आ गए और बेटे को मौके से काबू कर लिया। इस दौरान बेरहम बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।     

बताया जा रहा है कि, मृतक महिला के 2 बेटे हैं और आरोपी उसका बड़ा बेटा है। आरोपी सुनील नशे का आदि था और काफी समय से मानसिक रोगी है।  3 दिन पहले ही महिला अपने छोटे बेटे का पास रहने के लिए आई थी। नशे में धुत्त सुनील ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया और उसके कपड़े तक फाड़  डाले। इसके बाद घर में रखे प्रेशर कुकर से वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini