पंजाब में सनसनीखेज घटना: नग्न अवस्था में मिला लड़के का शव

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 05:45 PM (IST)

बरनाला (पुनीत): इलाके में लड़के का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बरनाला में नाईवाला रोड पर खेत की मोटर के पास 12 साल के नाबालिग लड़के का शव बिना कपड़ों के मिला है। लड़के का शव मिलने के बाद पूरे शहर में दहशत और सनसनी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का शव खेत में पानी की मोटर से मिली है। बरनाला के DSP सतबीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में बच्चे के साथ यौन शोषण होने के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे का एक दोस्त भी था, जो हमेशा उसके साथ रहता था और उसी पर मृतक लड़के के साथ यौन शोषण करने का शक है।

मृतक के पिता सतविंदर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए AIIMS बठिंडा रेफर कर दिया गया है। इस दुखद घटना को लेकर नगर परिषद के वाइस प्रेसिडेंट परमजीत सिंह और पार्षद तेजिंदर सिंह सोनी समेत स्थानीय लोगों में बहुत गुस्सा है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News