SGPC के मुख्य खजांची ने उठाया खौफनाक कदम, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 12:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क : इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमृतसर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य खजांची ने खौफनाक कदम उठा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार SGPC के मुख्य खजांची तरसेम सिंह ने आज नहर में छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है कि, तरसेम सिंह काफी समय से परेशान चल रहे थे। फिलहाल मौके पर गोताखोरों द्वारा तरसेम सिंह की नहर में तलाश की जा रही है। 

PunjabKesari

वहीं इस मामले में परिवार का कहना है कि तरसेम सिंह काफी समय से मानसिकतौर पर परेशान था। आज सुबह वह सैर पर निकले थे और इसी दौरान उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। परिवार वालों का कहना है कि इस संबंधी सुलतानविंड चौंकी में शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। मजबूर होकर उन्हें कमिश्नर के पास जाना  पड़ा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पानी को बंद करवाकर गोताखोरों को बुलाकर तरसेम सिंह की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News