पंजाब में सियासी हलचल, बड़ी नेता की अकाली दल में वापसी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 06:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब की पॉलिटिक्स में एक और बड़ी हलचल सामने आई है। परमजीत कौर लांडरां शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत छोड़कर शिरोमणि अकाली दल बादल में वापस आ गई हैं। इस कदम को पुनर सुरजीत पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीबी लांडरां पहले शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत की विजन कमेटी की मेंबर थीं, लेकिन अब उन्होंने पार्टी से नाता तोड़कर अपनी “घर वापसी” कर ली है। उनकी वापसी के दौरान सुखबीर सिंह बादल खुद मौजूद थे और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी में अनुभवी और वफादार नेताओं की वापसी से अकाली दल और मजबूत होगा। दूसरी ओर, इस घटना को शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के लिए एक बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है, क्योंकि विजन कमेटी के मेंबर का इस तरह से जाना अंदरूनी कमजोरी दिखाता है। जैसे-जैसे पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज होती जा रही है। अलग-अलग पार्टियां घर वापसी कर रही हैं और अपना बेस मजबूत करने के लिए नए नेताओं को शामिल होने का सिलसिला जारी है। ऐसे बदलावों का आने वाले चुनावी माहौल पर काफी असर पड़ सकता है। फिलहाल परमजीत कौर लांडरां की यह वापसी अकाली दल के लिए राजनीतिक तौर पर फायदेमंद और विपक्ष के लिए चुनौती मानी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News