सुखबीर का खासमखास अकाली दल (टकसाली)में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 01:51 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (बादल) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सुखबीर बादल के खासमखास बब्बी बादल अकाली दल (टकसाली) में शामिल हो गए। इस मौके पर अकाली दल (टकसाली) के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पत्रकार वार्ता को दौरान सुखबीर सिंह बादल को आड़े हाथों लेते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली दल का गठन 1920 में हुआ था,जिसने बहुत सी कुर्बानियां दीं हैं।जब से सुखबीर बादल पार्टी के प्रधान बने तब से पार्टी का पतन शुरू हो गया। 

ब्रह्मपुरा ने कहा कि चुनाव रैलियों के दौरान सुखबीर बादल ने गुरु घर के लंगर का प्रयोग किया। यहां तक कि बीबी जगीर कौर की मौजूदगी में खुलेआम शराब भी चली। पर गुरु घर में देर है पर अंधेर नहीं है। सुखबीर को अपने किए गुनाहों की सजा एक दिन जरूर मिलेगी। इस दौरान ब्रह्मपुरा की तरफ से बब्बी बादल को भी अकाली दल (टकसाली) में शामिल किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News