LPU हिंसा की जांच पूरी, रेप की घटना लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 07:32 PM (IST)
जालंधर : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर की रात भड़की हिंसा को लेकर जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस कथित रेप की घटना की अफवाह के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में बवाल शुरू हुआ था, जांच में उसके कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस और SIT अब जल्द ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामले की क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की तैयारी में हैं।
जांच में सामने आया है कि रेप की घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के ही एक स्टूडेंट ने ग्रुप में मैसेज शेयर किया था। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इसे आगे फैलाया। देखते ही देखते यह खबर छात्रों के बीच फैल गई और बड़ी संख्या में स्टूडेंट सड़क पर उतर आए। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी परिसर और हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, लेकिन रेप जैसी किसी घटना के सबूत नहीं मिले। पुलिस ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर भी हॉस्टल में किसी छात्रा के साथ ऐसी घटना न होने की बात कही है।

