Shocking! देखिए कैसे जिंदा बची महिला, 2 मिनट तक अटकी रही लोगों की सांसे
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 09:12 AM (IST)
            
            लुधियाना: चंदर नगर रेलवे ओवरब्रिज पर शार्टकट के चक्कर में एक महिला फंस गई। पुल पर फंसी महिला को देख कर नीचे पुल क्रॉस कर रहे लोगों की सांसें अटक गईं लेकिन 2 मिनट में जैसे ही ट्रेन पुल से गुजरी तो महिला को जिंदा देख लोगों की जान में जान आई। उधर ट्रेन निकलते ही महिला भाग कर पुल पार किया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुल पर सलेम टाबरी के चंदर नगर से एक महिला न्यू कुंदन पुरी की तरफ जा रही थी तो उसने शॉर्टकट के चक्कर में बुड्ढे नाले पर बने रेलवे पुल को क्रॉस करना उचित समझा। लेकिन जैसे ही पुल क्रॉस कर रही थी तो पीछे से जालंधर की तरफ से ट्रेन आ गई। पहले लोगों ने समझा कि महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है तो उन्होंने चिल्लाकर उसे पीछे हटने के लिए कहा।

लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन कर महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन उसने देखा कि वह पुल क्रॉस नहीं कर सकेगी तो वह पुल के साथ बने लोहे के पाइप पर बैठ गई। 2मिनट में ट्रेन के निकलने के बाद वह पुल से भाग खड़ी हुई। हालांकि चंदर नगर पुल के एक तरफ पुल की सरक्षा के लिए सुरक्ष कर्मी तैनात रहते है लेकिन उन्होंने भी महिला को पुल क्रॉस करते हुए नहीं देखा। समय के रहते महिला की जान बच गई। 

