सिविल अस्पताल से चौंकाने वाला मामला, मोमबत्ती की रोशनी में कर डाली महिला की डिलीवरी!

punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 01:48 PM (IST)

मोगा (कशिश) : जिले में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। मोमबत्ती की रोशनी में एक महिला की डिलीवरी की गई। घटना मोगा के संधुआना गांव का है। एक गर्भवती महिला के परिजनों ने मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर मोमबत्ती से डिलीवरी कराने का आरोप लगाया है। 

परिजनों का कहना है कि मोगा सिविल अस्पताल में मोमबत्ती से डिलीवरी करवाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में न तो लाइट है और न ही यहां बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वे आज शाम 6 बजे आए थे और उस समय मोगा सिविल अस्पताल में लाइट नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें मोमबत्ती लाने के लिए भी कहा है। 

वहीं, जब पंजाब केसरी के पत्रकार ने एसएमओ डॉ. गगन से बात की, तो उन्होंने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट की समस्या जरूर है, लेकिन अब लाइट आ गई है। साथ ही डॉक्टर ने यह भी माना कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट जनरेटर से चल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News