फिरोजपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर चौंकाने वाली खबर, अब पड़ गया नया पंगा
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 07:24 PM (IST)
फिरोजपुर: जिले में बिजली स्मार्ट मीटरों को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, चोरों ने बॉर्डर से सटे दर्जनों गांवों में लगे स्मार्ट बिजली मीटरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोर लगातार स्मार्ट मीटर से सिम कार्ड चुरा रहे हैं। सिम कार्ड चोरी की घटनाओं ने बिजली विभाग और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है।
सिम कार्ड चोरी कर मोबाइल में कर रहे इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, शरारती तत्व मीटर खोलकर उनमें लगे सिम निकालकर पर्सनल मोबाइल में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले में बिजली विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग इसलिए भी चिंतित है क्योंकि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल सरकारी डेटा भेजने के लिए किया जाता है, लेकिन अब इनका गैर-कानूनी इस्तेमाल सिस्टम को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है।
दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि इन स्मार्ट मीटरों में लगे सिम का मुख्य काम ‘रियल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन’ करना है। इसके जरिए कंज्यूमर द्वारा इस्तेमाल की गई बिजली की जानकारी सीधे मेन सर्वर तक पहुंचती है। बिजली चोरी की वजह से न सिर्फ डिपार्टमेंट को मीटर रीडिंग लेने में दिक्कत हो रही है, बल्कि सरकारी प्रॉपर्टी को भी भारी नुकसान हो रहा है। बिजली डिपार्टमेंट ने गांव की पंचायतों और लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति बिजली मीटर से छेड़छाड़ करता दिखे तो तुरंत बताएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

