जालंधर वाले ध्यान दें! गर्मी की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला, 4 दिन तक बंद रहेंगी दुकानें

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 05:44 PM (IST)

जालंधर (खुराना): इलैक्ट्रॉनिक्स व्यापार से संबंधित 13 प्रमुख एसोसिएशनों ने संयुक्त रूप से गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 25 जून से 28 जून तक संबंधित मार्केटों की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय आपसी सहमति और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

PunjabKesari

छुट्टियों के दौरान फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, मिलाप चौक, प्रताप बाग, चहार बाग, शेर-ए-पंजाब मार्केट, आहूजा मार्कीट, सिद्धू मार्कीट, गुरु नानक मार्कीट, हांग-कांग प्लाजा, जगदंबे मार्केट तथा रेलवे रोड स्थित इलैक्ट्रॉनिक्स व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापारिक संगठनों ने आम जनता और ग्राहकों से अपील की है कि वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपयोग के आवश्यक सामान की खरीदारी छुट्टियों से पहले ही कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह निर्णय लेने के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधान और पदाधिकारी बलजीत सिंह आहलूवालिया, हरमिंदरपाल भसीन, लाजपत राय मेहता, सरबजीत आनंद, हरप्रीत लवली, भूपिंदर लक्की, सुरिंदर सिंह, जसपाल फ्लोरा, नीटा मुरगाई, बलबीर सिंह, रॉकी मनचंदा, संदीप कुमार, सरबजीत मक्कड़, युगेश कुमार तथा अरविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News