बड़ी वारदात के साथ दहला पंजाब का यह इलाका, मिनटों में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 01:18 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर): सुल्तानपुर लोधी के गांव चूहड़पुर में 2 पक्षों में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की चर्चाएं हैं। इस दौरान 1 व्यक्ति और 2 महिलाएं घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन मलकीत सिंह पुत्र साधू सिंह चूहड़पुर ने बताया कि उनके पड़ोसी ऐ.सी. लगा रहे थे तो हमारी ओर से सुराख कर रहे थे। इसके पश्चात हमने इसकी शिकायत थाना कबीरपुर पुलिस कोदी थी और अपनी सुरक्षा के लिए एक गेट लगा लिया था, जिसको उखाड़ने के लिए मंगलवार को कुछ अज्ञात व्यक्ति शाम 6 बजे आए और आते ही उन्होंने हमारे साथ गाली-गलोच करना शुरू कर दिया और गेट उखाड़ने लगे, जिसके पश्चात नौजवानों ने गोली भी चलाई जो कि उसकी टांग पर लगी।

firing punjab

उन्होंने कहा कि इस दौरान कमलजीत कौर पत्नी करनैल सिंह, हरजीत कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी चूहड़पुर के सथ गाली-गलोच किया और उन पर भी तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। इस दौरान वह भी घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी दाखिल करवाया गया। 

firing

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और इंसाफ की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे थाना कबीरपुर के ए.एस.आई. सतविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News